त्यौहारधर्म ज्ञानधर्म ज्ञान

अक्षय तृतीया 2019।। अक्षय तृतीया पर क्या दान करें।। अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त।।

नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सब जानते है कि आगामी 7 मई 2019 को अक्षय तृतीया आ रही है और आप सभी इस दिन क्या करे या क्या ना करे | किस चीज का दान करे या कौन सी चीज खरीदे इस सब के बारे में सोच रहे है

त्यौहार या व्यापार :-

दोस्तों कुछ लोगो के अनुसार अक्षय तृतीया केवल सोना खरीदने का दिन है या ये दिन बिना किसी मुहूर्त जाने शादी – विवाह करने का दिन है | परन्तु ऐसा कहना सही नहीं है | दोस्तों ज्यादातर त्यौहारो पर हमें कुछ न कुछ खरीदने के लिए कहना कुछ लोगो के व्यापारिक महत्व के कारण होता है | आप स्वयं ही देख ले धनतेरस पर कौन से देवता की पूजा करनी चाहिये ये कुछ ही लोग जानते है परन्तु सभी को इस दिन कुछ न कुछ खरीदना चाहिये इस के बारे में सब को पता है|

दोस्तों हमारा आशय यह है की हमे त्यौहार के धार्मिक महत्व को और त्यौहार का जीवन पर क्या प्रभाव होगा ये जरुर जानना चाहिए |

अक्षय तृतीया का महत्त्व :-

दोस्तों, अक्षय तृतीया की तिथी सभी तिथियों में श्रेष्ठ मानी जाती है क्योकी इस दिन कई बहुत ही महत्व पूर्ण धार्मिक घटनाएँ हुई है|

1. भगवान विष्णु जी की कई अवतार इस दिन इस प्रथ्वी पर अवतरित हुवे है जैसे की नर-नारायण, परशुराम, हयग्रीव |

2. इस दिन ही महाभारत का युद्ध समाप्त हुवा था |

3. द्वापर युग का अंत और त्रेता युग का आरम्भ भी इस दिन ही हुवा था |

4. बद्रीनाथ के कपाट भी इस दिन ही खुलते है |

क्या दान करे :-

दोस्तों, अक्षय तृतीया पर आप अपने सामर्थ के अनुसार कोई भी अन्न, वस्त्र, धातु दान किसी जरूरत मंद गरीब या अस्हाय को कर सकते है | अक्षय तृतीया का दिन पुन्य कमाने का दिन है आप इस दिन सोना, चावल, वस्त्र, जल, जलपात्र, पंखा, छाता, तिल, जौ या जौ का सत्तू दान में दे सकते है| किसी ब्राह्मण को दिए दान से अधिक फल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को किया गया दान देता है इस बात का ध्यान रख कर दान दे |

क्या खरीदे :-

दोस्तों, अक्षय तृतीया के दिन केवल क्षय न होने वाली वस्तु को ही खरीदे | अब आप सोच रहे है कि एसी कौन सी वस्तु है जो क्षय नहीं होती | सच में इस संसार में कोई भी भौतिक वस्तु अक्षय नहीं है | तो आप इस दिन क्षय न होने वाले ज्ञान, पुण्य, भक्ती को प्राप्त करे | यानी कि कोई वस्तु खरीदने की आवश्यकता आपको नहीं है हा परन्तु दान के लिए, ज्ञान के लिए, पूजन के लिए आवश्यक किसे भी वस्तु को आप खरीद सकते है|

क्या करे इस दिन :-

दोस्तों, अक्षय तृतीया के शुभ दिन आप ये काम कर सकते है

1. अपने पितरो की आत्मा की शांति के लिए हवनं व् पजून कर सकते है|

2. किसी भी नये कार्य ( व्यापार, निर्माण इत्यादि ) को शुरु कर सकते है |

3. किसी संकल्प को ले सकते है जैसे की विद्यार्थी इस दिन अपने लक्ष्य निर्धरित कर के उसे पूर्ण करने का संकल्प ले सकते है | व्यापारी बिक्री व् व्यापार विस्तार के लक्ष्य पूर्ण करने का संकल्प ले सकते है |

4. अटके हुवे काम भी इस दिन पुन: शरू कर सकते है |

कुछ विशेष उपाय :-

दोस्तों, अक्षय तृतीया एक ऐसा अवसर है जिस दिन कुछ उपाय करके आप कई कठिनाई बहुत ही आसानी से दूर की जा सकती है |

1. गरीबी दूर करने के लिए लक्ष्मी पूजन करना चाहिए | ये दिन लक्ष्मी पूजन को आरम्भ करने का बहुत ही शुभ दिन है इस दिन शुक्रवार के व्रत को शुरू करे और पूजन के बाद 5 फल, 5 सुपारी, खीर, शहद, वस्त्र, भोजन असहाय बच्चो व् महिलाओं को दान हर महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को  करे|

2. पारिवारिक सुख व् शांति के लिए आप भगवान विष्णु जी के मंत्र ॐ नारायण: नमो: नम: का जाप आरम्भ करे |

3. ऋण से मुक्ती के लिए इस दिन से आप माँ लक्ष्मी के मंत्र या चालीसा को जपना आरम्भ कर सकते है जिससे माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके उपर चढ़े ऋण को आप जल्द ही समाप्त कर पायेगे|

इस पोस्ट में इतना ही, आशा करते है ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी | दोस्तों इस पोस्ट को शेयर जरुर करे ताकि आपके सभी साथी इस ज्ञान का लाभ उठा सके | धन्यवाद |

अधिक जानकारी के लिए हमारा अक्षय तृतीया का विडियो जरुर देखे |

Please follow and like us:

Leave a Reply