ब्लॉग

विषधर कालसर्प योग/दोष

vishdhar
विषधर कालसर्प योग

जब मनुष्य की जन्मकुंडली में केतु पंचम और राहु ग्यारहवे भाव में हो तो विषधर कालसर्प योग बनता हैं। मनुष्य को ज्ञानार्जन करने में आंशिक व्यवधान उपस्थित होता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में थोड़ी बहुत बाधा आती है एवं स्मरण शकित का प्राय: ह्रास होता है। मनुष्य को नाना-नानी, दादा-दादी से लाभ की संभावना होते हुए भी आंशिक नुकसान उठाना पड़ता है। चाचा, चचेरे भाइयों से कभी-कभी मतान्तर या झगड़ा- झंझट भी हो जाता है। बड़े भाई से विवाद होने की प्रबल संभावना रहती है। इस योग के कारण मनुष्य अपने जन्म स्थान से बहुत दूर निवास करता है या फिर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करता रहता है। लेकिन कालान्तर में मनुष्य के जीवन में स्थायित्व भी आता है। लाभ मार्ग में थोड़ा बहुत व्यवधान उपस्थित होता रहता है। वह व्यक्ति कभी-कभी बहुत चिंतातुर हो जाता है। धन सम्पत्ति को लेकर कभी बदनामी की स्थिति भी पैदा होती है या कुछ संघर्ष की स्थिति बनी रहती है। उसे सर्वत्र लाभ दिखलाई देता है पर लाभ मिलता नहीं। संतान पक्ष से थोड़ी-बहुत परेशानी घेरे रहती है। मनुष्य को कई प्रकार की शारीरिक व्याधियों से भी कष्ट उठाना पड़ता है। उसके जीवन का अंत प्राय: रहस्यमय ढंग से होता है। उपरोक्त परेशानी होने पर निम्नलिखित उपाय करने चाहिए ।

अनुकूल करने के उपाय :-

• सोमवार को शिव मंदिर में चांदी के नाग की पूजा करें, पितरों का स्मरण करें तथा श्रध्दापूर्वक बहते पानी या समुद्र में नागदेवता का विसर्जन करें।
• प्रत्येक सोमवार को दही से भगवान शंकर पर – ओउम् हर हर महादेव’ कहते हुए अभिषेक करें। ऐसा हर रोज श्रावण के महिने में करें।
• सवा महीने देवदारु, सरसों तथा लोहवान – इन तीनों को जल में उबालकर उस जल से स्नान करें।
• श्रावण मास में 30 दिनों तक महादेव का अभिषेक करें।
• सवा महीने जौ के दाने पक्षियों को खिलाएं।

Please follow and like us:

Leave a Reply