आरतीत्यौहारमंत्र

आरती: श्री लक्ष्मी जी – ॐ जय लक्ष्मी माता || Aarti: Shri Laxmi ji – Om Jai Lakshmi Mata

इस आरती को आप दिवाली पूजन (#Diwali Poojan ) के समय जरुर करे | इससे आप लक्ष्मी माता तो प्रसन्न कर धन धान्य से पूर्ण सुखमय जीवन को जी सकते है | शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है | इस दिन इस आरती के साथ पूजन आपकी पूजा को सफल बना सकता है |

आरती: श्री लक्ष्मी जी || Aarti: Shri Laxmi ji

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ॥
तुमको निसदिन सेवत, मैया जी को निस दिन सेवत॥
हर विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता… ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,तुम ही जग माता॥
मैया तुम ही जग माता ॥
सूर्य चद्रंमा ध्यावत – 2 ,नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…॥
.
दुर्गा रुप निरंजनि, सुख-संपत्ति दाता -2 ॥
जो कोई तुमको ध्याता-2, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम ही पाताल निवासनी, तुम ही शुभदाता ॥
मैया तुम ही तुम ही शुभदाता ॥
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी-2, भव निधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

जिस घर तुम रहती हो,तह सब सद्‍गुण आता ।
मैया सब सद्‍गुण आता ।
सब सभंव हो जाता-2,मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न हो पाता ॥
मैया वस्त्र न हो पाता ॥
खान पान का वैभव-2, सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता ॥
मैया क्षीरोदधि जाता ॥
रत्न चतुर्दश तुम बिन-2, कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता ॥
मैया जो कोई नर गाता ॥
उँर आंनद समाता-2, पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ॥
तुमको निसदिन सेवत, मैया जी को निस दिन सेवत ॥
हर विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता… ॥

जय लक्ष्मी मैया की…

Please follow and like us:

Leave a Reply