त्यौहारधर्म ज्ञानव्रत

करवा चौथ 2019 : शुभ तिथि व पूजन विधि || Karwa Chauth 2019 : Date and Vidhi

करवा चौथ 2019 : Karwa Chauth 2019

करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्यौहार 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार को है। इस वर्ष करवा चौथ पर 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र और मंगल का विशेष संयोग बन रहा है। यह संयोग करवा चौथ के पूजन को अधिक मंगलकारी व फलदायक बना रहा है। यानि इस करवा में पूजन का फल कई गुना अधिक मिलेगा।

करवा चौथ महत्व : Karwa Chauth Benefit

सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ महत्वपूर्ण होता है। इस दिन चौथ माता के साथ उनके छोटे पुत्र श्रीगणेश जी की प्रतिमा स्थापित होती है। करवा चौथ के दिन भगवान शिव, पार्वती, स्वामिकार्तिक और चंद्रमा की पूजा का विधान है। चौथ माता की पूजा सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं और उनके सुहाग (पति) की सदा रक्षा करती हैं। उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशी बनाए रखती हैं।

करवा चौथ विधि : Karwa Chauth Vidhi

इस दिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती हैं। प्रातकाल में जल्दी उठकर स्नान कर व सरगी ( सास द्वारा दी गई मिठाई, फल , मेवे ) खा कर व्रत का आरम्भ करती है| सायं काल में सभी सुहागिने एकत्र हो कर विधि पूर्वक चौथ माता की पूजा कर कथा सुनती है | और रात्रि में चन्द्रमा के उदय के साथ ही चन्द्रमा की पूजा करती है व छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर, पति के द्वारा जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलती है |

करवा चौथ की कहानी पढ़े…

करवा चौथ शुभ महूर्त : Karwa Chauth Best Time ( Mahurat )

सरगी खाने का समय: सुबह 6:21 से पहले ( 5:00 से 6:20 तक )
व्रत समय: सुबह 6:21 से रात 8:18 बजे तक
उपवास का समय : 13 घंटे, 56 मिनट है।
पूजा का मुहूर्त शाम 5:50 से 7:06
चांद निकलने का समय : 8:18 बजे

Please follow and like us:

Leave a Reply